Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

योगासन चैंपियनशिप में हजारीबाग का शानदार प्रदर्शन

Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
(हजारीबाग योगासन विजेता सम्मान)

चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण एवं रजत पदक जीते। समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह एवं हजारीबाग योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

हजारीबाग: बीते 08 एवं 09 अगस्त को चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में हजारीबाग की करीब 35 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक एवं मेरिट स्थान हासिल कर हजारीबाग का नाम रोशन किया। 

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवी एवं योग प्रेमी श्रद्धानंद सिंह ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हजारीबाग योग एसोसिएशन के संरक्षक मुरारी सिंहा, अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष सुमेर सेठी, सचिव रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव ज्ञानोदय कुमार एवं सह-कोषाध्यक्ष विकास कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jharkhand Govt Ad
प्रतियोगिता में सृष्टि जैन (30-35 आयुवर्ग), रेनू कुमारी (45+ आयुवर्ग) और अनिल कुमार मिश्र (45+ आयुवर्ग) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सौम्या (18-21 आयुवर्ग) और शत्रुंजय कुमार (30-35 आयुवर्ग) ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 5वीं मेरिट सूची में संजू कुमारी (25-30), राकेश कुमार यादव (25-30) और अनीता गोस्वामी (30-35) तथा 6वीं मेरिट सूची में नेहा कुमारी (25-30) ने स्थान बनाया।

इस उपलब्धि पर हजारीबाग योग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास और सभी के सहयोग से भविष्य में हजारीबाग के योग खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
सिदो-कान्हू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित