Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
एलएडीसीएस अधिवक्ताओं ने दी विधिक सहायता जानकारी
कोडरमा मंडल कारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक बंदी को रिहा किया गया तथा अन्य बंदियों को कानूनी अधिकारों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडल कारा कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सी जे एम अमित कुमार वैश ने कहा कि जेल में आने वाला हर बंदी अपराधी नहीं होता। बंदियों को अपराध की दुनिया से निकलकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में वह स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
मौके पर सहायक जेलर राजीव पासवान ,जेलकर्मी राजीव कुमार, युसूफ आजाद, न्यायालयकर्मी राजीव कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें कई बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की गई। इस जांच शिविर में जेल के चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सहित सदर अस्पताल कोडरमा के कई कर्मी मौजूद रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








