विधानसभा घेराव में अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित 200 से अधिक गिरफ्तार

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में किया विधानसभा घेराव

विधानसभा घेराव में अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित 200 से अधिक गिरफ्तार
विधानसभा घेराव के दौरान अभाविप कार्यकर्ता

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध एवं विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची में विधानसभा घेराव किया। विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध एवं विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में आज रांची में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव किया गया। विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

विधानसभा घेराव के दौरान अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह, झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी सहित 200 से अधिक अभाविप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अभाविप ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

Jharkhand Govt Ad
अभाविप ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, संदिग्ध परीक्षाओं को निरस्त कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पुनः परीक्षा कराने तथा परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं संस्थागत सुधारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थियों की आवाज को लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता। अभाविप विद्यार्थियों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा
Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा