Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा

संध्याकालीन कॉलेज में डॉ. मनीष पंकज ने फहराया ध्वज

Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
(कोडरमा विधि कॉलेज ध्वजारोहण)

कोडरमा स्थित झारखंड विधि महाविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया तथा बार काउंसिल अध्यक्ष जगदीश सालूजा ने युवाओं को संविधान और कानून की रक्षा का संदेश दिया।

कोडरमा: झारखण्ड विधि महाविद्यालय मे देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पूर्व विधि महाविद्यालय व बीएड कॉलेज के उपस्थित छात्र-छात्राओं नें वन्दे मातरम गीत गया। पुनः ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। 

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों नें महाविद्यालय के निर्माण में सहयोगी महापुरुषों के प्रेरणा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद  स्वर्णकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने झारखंड विधि महाविद्यालय के संपूर्ण विकास की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय मे विधि के साथ-साथ डॉ डी एन मिश्रा के अथक प्रयास से  एलएलएम की पढ़ाई का प्रारम्भ होना बड़ी उपलब्धि है।  

Jharkhand Govt Ad
यह उपलब्धि इस क्षेत्र के विधि छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण महाविद्यालय की स्थापना की रूप रेखा बनाई जा रही है। जो क्षेत्र के शिक्षा जगत मे मील का पत्थर साबित होगा। 

वही बार कौसिल अध्यक्ष जगदीश सालूजा ने अपने संबोधन में कहा कि देश का संविधान एवं कानून आजाद भारत की आत्मा है और इसे बरकरार रखना देश के युवाओं खास कर विधि छात्रों के कंधे पर है।  इसके अतिरिक्त विधि महाविद्यालय प्रांगण में स्थित संध्या कालीन महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मनीष पंकज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत

समारोह मे मुख्य रूप से  महाविद्यालय के दानदाता कलादेवी, बार कॉन्सिल कोडरमा के अध्यक्ष जगदीश सलूजा,शासी निकाय के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सिंह, विनोद कुमार सिन्हा के अतिरिक्त विधि महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉक्टर विकास राय, एपी एम लॉ कॉलेज गया की सचिव प्रियंका मिश्रा, झारखंड बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार, फारमेसी कॉलेज के प्राचार्य मिथिलेश कुमार, संध्याकालीन कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनीष पंकज, प्रोफेसर इंचार्ज आत्मानंद पांडेय, वाइस प्रिंसिपल अजय भट्टाचार्य, प्रधान सहायक नीरज सिन्हा, प्रोफेसर मोहम्मद खुर्शीद आलम, नवादा विधि महाविद्यालय के कौशल कुमार, सहित तीनों महाविद्यालय के शिक्षक गण शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
सिदो-कान्हू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित