Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने की हिदायत
डोमचांच नगर पंचायत में ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज और वार्ड पार्षदों ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई की और नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की।
कोडरमा: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर अध्यक्ष, उमेश वर्मा उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज एवं वार्ड पार्षदों ने स्वयं सफाई की कमान संभाली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान नीलकंठ मेहता,मुकेश राम आदि जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नगर निकाय के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










