गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

राज्य के खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
गिरिडीह के इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते खेल मंत्री एवं उपस्थित अतिथि।

गिरिडीह के स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

गिरिडीह: स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ राज्य के खेल मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी,नगर आयुक्त, विजय सिंह बिरुवा,वन पदाधिकार मनीष तिवारी,जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला,जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. स्वाति बगड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी,झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह,सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार,रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद थे ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह