झारखंड धाम में स्वच्छता पर मंथन, ई-वाहन से नियमित कचरा उठाव और सेग्रीगेशन शेड संचालन का निर्णय

जिला स्वच्छता समिति को भेजी जाएगी प्रगति रिपोर्ट

झारखंड धाम में स्वच्छता पर मंथन, ई-वाहन से नियमित कचरा उठाव और सेग्रीगेशन शेड संचालन का निर्णय
झारखंड धाम में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी और ग्रामीण।

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित झारखंड धाम में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत को उपलब्ध ई-कचरा उठाव वाहन के नियमित संचालन तथा सेग्रीगेशन शेड में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के बदड़ीहा-01 पंचायत स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थस्थल झारखंड धाम में शुक्रवार को स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण मैराथन बैठक आयोजित की गई। मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में 19 जून 2025 को पंचायत को उपलब्ध कराए गए ई-कचरा उठाव वाहन (ई-कार्ट) का नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, 15 फरवरी 2026 को तैयार सेग्रीगेशन शेड में सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण का कार्य तत्काल शुरू करने पर सहमति बनी।

निर्णय लिया गया कि दोनों योजनाओं को पूरी तरह क्रियाशील बनाकर उसकी प्रगति रिपोर्ट जिला स्वच्छता समिति, गिरिडीह को भेजी जाएगी। बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया, स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों के समन्वय से पंचायत में नियमित साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य राजेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज पंडा, झारखंड धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पंडा, प्रखंड समन्वयक अमित प्रसाद वर्मा, पंचायत सचिव, नरेश पंडा, नंद किशोर पंडा, जल सहिया रेखा वर्मा, सुलेखा कुमारी, सीमा देवी, स्वच्छता ग्राही चंदन कुमार, विवेक कुमार, दिवाकर कुमार, सुरण कुमार, कारू कुमार, चिंतामणि राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात, स्कूलों के कायाकल्प की मांग

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वच्छता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर अगली बैठक 20 जुलाई को झारखंड धाम स्थित 51 फीट बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीसी रामनिवास यादव, ₹1.28 करोड़ की सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात