18 साल से बसे परिवार का रास्ता बंद करने का आरोप, गिरिडीह में टोटो चालक ने भूमाफियाओं पर लगाए गंभीर आरोप

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी टोटो चालक ने लगाया गंभीर आरोप

18 साल से बसे परिवार का रास्ता बंद करने का आरोप, गिरिडीह में टोटो चालक ने भूमाफियाओं पर लगाए गंभीर आरोप
गिरिडीह के बेंगाबाद क्षेत्र में घर का रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाने वाले टोटो चालक पशुपति चौधरी।

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी टोटो चालक पशुपति चौधरी ने कथित भूमाफियाओं पर उनके घर का एकमात्र रास्ता बंद करने और मुख्य गेट पर ताला लगाने का आरोप लगाया है।

गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी टोटो चालक पशुपति चौधरी ने कथित भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर का एकमात्र आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, मुख्य गेट में ताला जड़कर पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।

पीड़ित का कहना है कि वह पिछले 18 वर्षों से उक्त स्थान पर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, लेकिन अब रास्ता बंद होने से उनका परिवार मानो अपने ही घर में कैद होकर रह गया है।

पशुपति चौधरी के अनुसार, उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष आवेदन दिया था। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम ने संबंधित पक्ष को रास्ता उपलब्ध कराने का आदेश भी जारी किया, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद आज तक रास्ता नहीं खोला गया।

पीड़ित का कहना है कि कथित भूमाफियाओं ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और लगातार जान-माल की धमकी दी जा रही है। इस वजह से पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक आदेश की भी खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 31 लीटर जल और 350 किमी की पैदल यात्रा, शिवभक्त महावीर भगत की कठिन साधना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात