Giridih News: 31 लीटर जल और 350 किमी की पैदल यात्रा, शिवभक्त महावीर भगत की कठिन साधना

अजगैबीनाथ धाम में सबसे पहले होगा विशेष जलाभिषेक

Giridih News: 31 लीटर जल और 350 किमी की पैदल यात्रा, शिवभक्त महावीर भगत की कठिन साधना
(उत्साहवर्धन करते स्थानीय नागरिक)

गिरिडीह के शिवभक्त महावीर भगत देश में हिंदुत्व और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए बड़ाकर नदी से 31 लीटर जल लेकर 350 किलोमीटर की कठिन पैदल कांवर यात्रा पर निकले हैं, जिनका जमुआ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

​गिरिडीह: सनातन धर्म और देवों के देव महादेव के प्रति अटूट आस्था का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है। गिरिडीह के रहने वाले शिवभक्त महावीर भगत देश में हिंदुत्व का दीप जलाने और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक बेहद कठिन और श्रद्धा से भरी कांवर यात्रा पर निकले हैं। ​31 लीटर जल लेकर कांवर यात्रा पर निकले हैं और 350 किलो मीटर की यात्रा तय करेंगे। 

महावीर भगत ने अपनी इस पावन यात्रा की शुरुआत गिरिडीह की बड़ाकर नदी से पवित्र जल उठाकर की। यहाँ से वे पैदल यात्रा करते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे। पवित्र सावन महीने में वे सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। ​इसके बाद, वे उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर पुनः 31 लीटर जल अपने कांवर में उठाएंगे और बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। 

​जमुआ पहुंचने पर स्वागत, 'बोल बम' के नारों से गूंजा इलाका

​महावीर भगत जैसे ही पैदल यात्रा करते हुए जमुआ पहुंचे, स्थानीय सनातनियों और श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भक्तों का उत्साह ऐसा था कि वे महावीर भगत की हौसला अफजाई के लिए उनके साथ जमुआ से मिर्जागंज तक पैदल गए। इस दौरान पूरा मार्ग 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 

महावीर भगत ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हिंदुत्व का दीप जलाकर पूरे देश में प्रकाश फैलाने और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास कर रहा हूँ। मौके पर इनकी रही मौजूदगी: उनका उत्साहवर्धन करने के लिए जमुआ में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार मिश्रा, अंकित गुप्ता, सतीश सेठ, अमित साव, राहुल कुमार साव, पंकज गुप्ता सहित स्थानीय लोग और शिवभक्त मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: नहीं रही गिरिडीह की उभरती हुई सुरीली गायिका सोनी चंद्रवंशी, संगीत जगत में शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात