Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के जयघोष से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
(डीएसपीएमयू रांची तिरंगा यात्रा)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित इस यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में 14 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने किया।

तिरंगा यात्रा का आयोजन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, NSS स्वयंसेवकों, NCC कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, एकता, संप्रभुता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल अकादमिक ज्ञान का विकास करना ही नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना भी है। तिरंगा यात्रा इसी भावना का जीवंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें: JPSC Protest: लिखित आश्वासन मिलने तक जारी रहेगा सत्याग्रह और भूख हड़ताल: देवेन्द्र नाथ महतो

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की NSS एवं NCC इकाइयों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं गौरव की भावना को और अधिक प्रबल किया।

यह भी पढ़ें: प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक राज्यों के अधिकारों को छीनने की साजिश: दीपिका पांडेय सिंह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा
Ranchi News: रौनियार महिला विकास मंच बजरा इकाई ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह
Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
Sahebganj News: कामाख्या-गया एक्सप्रेस में मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी
Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी