एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू

खनिज संसाधनों की ऐतिहासिक लूट का दावा

एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एमएमडीआर संशोधन बिल पर सीएम हेमंत सोरेन के रुख पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बिल के बहाने जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने और खनिज लूट की नाकामियों को छिपाने के लिए झामुमो भ्रम फैला रहा है।

रांची: संसद से पारित एमएमडीआर संशोधन बिल पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान और रुख पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलटवार किया है। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर इस विधेयक के बहाने जनता को गुमराह करने और केवल राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा है कि वह इस मामले पर भ्रम और गुमराह की राजनीति न करें। इस विधेयक को लेकर झामुमो सहित विपक्ष की सारी आशंकाएं एवं आरोप,  सिर्फ बेबुनियाद और निराधार है। 

साहू ने कहा है कि सेस का विषय तो पूरे देश के लिए है। यह एकरूपता लाने का प्रयास है। वन नेशन, वन टैक्स की बात आज देश में हो रही है। सेस के नाम जो लूट हो रही है, उसपर विराम लगेगा। वैसे भी देश के लोगों को अपने से अधिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वे वैसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे देश के लोगों को थोड़ा भी अहित हो।

Jharkhand Govt Ad
अगर छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई से फुर्सत मिल गई हो तो मुख्यमंत्री को थोड़ा संविधान भी पढ़ लेनी चाहिए। भारत एक संघीय गणराज्य है,  जिसमें केंद्र और राज्य की शक्तियां स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। संविधान और व्यवस्था के दायरे में समाधान खोजने के बजाय केंद्र से टकराव खड़ा करना कतई राज्यहित नहीं है। छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए अपनी पार्टी झामुमो को खुलेआम आंदोलन के लिए उकसाना भी झारखंड के हित में नहीं है। उन्होंने झामुमो एवं मुख्यमंत्री को मामले को डायवर्ट नहीं करने का सुझाव दिया है। 

यह विधेयक विकसित भारत की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगा। यह खनन क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी, पारदर्शी, पूर्वानुमेय और निवेशक-अनुकूल बनाता है। यह निवेश, उत्पादन, विनिर्माण, अवसंरचना, रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना हेतु दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित

साहू ने कहा कि यह संशोधन विधेयक भूमि और खनिजों पर राज्यों के किसी भी अधिकार को समाप्त नहीं करता और न ही राज्यों द्वारा खनिजों पर लगाए और वसूल किए जाने वाले किसी कर को समाप्त करता है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों को कर लगाने से नहीं रोक रही है। बल्कि इस संशोधन के माध्यम से यह प्रावधान किया जा रहा है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप कर, सेस या अन्य अधिभार लगा सकती है, ताकि खनिज क्षेत्र में एकरूपता और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। 

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए

इससे खनिज-युक्त राज्यों को मिलने वाली रॉयल्टी, जिला खनिज फाउंडेशन और राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट से होने वाली आय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह विधेयक राज्यों को प्राप्त होने वाले राजस्व को कम नहीं करता। राज्यों को रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम, जिला खनिज फाउंडेशन, राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट से होने वाले लाभ और जीएसटी (GST) में उनकी हिस्सेदारी मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजनाओं के बंद होने का डर दिखाकर लोगों की सहानुभूति बटोरना चाहती है परंतु राज्य की जनता इनका सारा पैंतरा समझ रही है। 

हेमन्त सरकार पहले यह बतलाए कि खनिज संसाधनों की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक होने के बावजूद उनकी सरकार सात वर्षों के कार्यकाल में झारखंड में केवल 3 खनिज खदानों की ही नीलामी ही क्यों करा सकी है। जबकि इस दौरान पूरे देश में 434 खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में 45,  छत्तीसगढ़ में 49 खदानों की नीलामी हुई। इससे झारखंड में राजस्व भी कम प्राप्त हुआ है। जबकि उन राज्यों को भारी राजस्व प्राप्त हुआ है। झारखंड को मौजूदा खदानों पर अतिरिक्त कर भार डालने की बजाय, इस क्षेत्र से प्राप्त होने वाले राजस्व के इस नए स्रोत का उपयोग करना चाहिए।

हेमंत सरकार को बहुत राज्य के खनिज संपदाओं की चिंता है तो उनके सात वर्ष के कार्यकाल में झारखंड में खनिज संपदाओं की जो ऐतिहासिक लूट हुई है, वह किसी से छिपा नहीं है। हेमंत सोरेन दोनों हाथों से इसे लुटवाते रहे हैं, सरकार ने उस पर विराम क्यों नहीं लगाया। पूरे खनिज संपदा को बेचने का काम इस सरकार ने किया है। 

DMFT फंड की बंदरबांट और लूट खसोट किसी से छिपी है क्या। बोकारो, चाईबासा, रांची, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद सहित पूरे राज्य भर में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। केवल बोकारो में ही 631 करोड़ का घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जानना चाहती है कि वर्षों से अवैध खनन, खनिजों की लूट और सरकारी संरक्षण में फलते-फूलते कथित खनन माफिया के खिलाफ आपकी सरकार ने क्या किया? राज्य की खनिज संपदा की रक्षा करनी थी तो अपने शासन में हो रही कथित खनिज लूट पर इतनी ही मुखरता क्यों नहीं दिखाई?

झारखंड के छात्र परीक्षा और भर्ती में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर हैं, CBI जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं। ठीक उसी समय मुख्यमंत्री जी एक नया महाआंदोलन खड़ा करने की घोषणा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों के सवालों और सरकार की जवाबदेही से जनता का ध्यान भटकाना नहीं तो क्या है?

साहू ने कहा कि बंगाल में भी मुद्दों से ध्यान भटकाने और टकराव की राजनीति का यही तरीका देखने को मिला। अंततः जनता ऐसी राजनीति का हिसाब अपने तरीके से करती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी
Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका