Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश

लापरवाही करने वाले अफसरों को सख्त हिदायत

Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
(देवघर जनता दरबार सुनवाई)

देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। ऑन-द-स्पॉट कई मामलों का निष्पादन करते हुए उपायुक्त ने अंचल स्तर पर लंबित कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर एक्शन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

देवघर: जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी निष्पादन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस दौरान भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आवास तथा राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना तथा राजस्व से संबंधित कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। इससे लोगों को तत्काल राहत मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

उपायुक्त ने अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों से जुड़े सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए तथा आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

जनता दरबार में प्राप्त अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रभावी निगरानी की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मधुपुर में सद्भावना मैराथन, 17 धावकों ने लगाई दौड़; बबलू वर्मा रहे प्रथम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन  Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका
भाजपा नेत्री उषा भारती का संदेश: आजादी का जश्न कर्तव्य से होगा पूरा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले राष्ट्र' की भावना अपनाने का आह्वान
सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम