Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मधुपुर में सद्भावना मैराथन, 17 धावकों ने लगाई दौड़; बबलू वर्मा रहे प्रथम

मधुपुर अनुमंडल प्रशासन और अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई मैराथन।

Deoghar News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मधुपुर में सद्भावना मैराथन, 17 धावकों ने लगाई दौड़; बबलू वर्मा रहे प्रथम
मधुपुर में सद्भावना मैराथन के बाद प्रथम चार धावकों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अधिकारी और आयोजक।

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मधुपुर अनुमंडल प्रशासन एवं अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मछुआटांड़ से शुरू होकर ओझा मोड़, स्टेशन और राजवाड़ी होते हुए दौड़ रेड क्रॉस परिसर तक पहुंची।

देवघर:  स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को मधुपुर अनुमंडल प्रशासन एवं अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति, सामाजिक सद्भावना,आपसी भाईचारा एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश देना था। सद्भावना मैराथन में कुल 17 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन दौड़ मछुआटांड़ से शुरू होकर ओझा मोड़, स्टेशन होते हुए राजवाड़ी तथा वहां से रेड क्रॉस परिसर तक आयोजित की गई। निर्धारित मार्ग पर धावकों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। दौड़ को सीओ यामुन रविदास एवं आयोजन के संयोजक अरविंद तिवारी मोती सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

Jharkhand Govt Ad
प्रतियोगिता में रातू बहियार निवासी बबलू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महतो बहियार निवासी अजीत वर्मा दूसरे तथा नया बाजार निवासी रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।गोंदलीटांड़ निवासी सूरज यादव ने चौथा स्थान हासिल किया। दौड़ पूरी करने के बाद प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को सीओ यामुन रविदास एवं संयोजक अरविंद तिवारी मोती सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजकों ने बताया कि मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर डाक बंगला मैदान में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उत्साह और खेल भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई अशोक कुमार, शौकत खान, आयोजन समिति के शाहिद आलिमी, फैय्याज कैसर, प्रिंस समद मोहम्मद इबरार, एनुल होदा, रंजन कुमार, मोहम्मद शाकिब समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के पूर्व इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में बेहतर संदेश जाता है।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
Sahebganj News: कामाख्या-गया एक्सप्रेस में मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी
Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश