Bokaro News: अपहरण के आरोप से पलटी पत्नी, मामला बना चर्चा का विषय

पहले अपहरण का लगाया आरोप, बाद में कहा- पति मित्र के साथ गए थे

Bokaro News: अपहरण के आरोप से पलटी पत्नी, मामला बना चर्चा का विषय
कथित अपहरण मामले में नया मोड़

बोकारो में कथित अपहरण का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शिकायतकर्ता पत्नी ने पहले अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया और कुछ घंटों बाद अपने बयान से पलट गई। बाद में उन्होंने कहा कि उनके पति अपने मित्र अनिल सिंह के साथ किसी काम से गए थे।

बोकारो: बोकारो में एक कथित अपहरण का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शिकायतकर्ता पत्नी ने पहले अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया और कुछ घंटों बाद अपने ही बयान से पलट गई।पत्नी ने पहले मीडिया के सामने दावा किया कि उनके पति, जो विशेष प्रमंडल बोकारो में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं, मेरे पति का अनिल सिंह और कुछ अन्य लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गई है। वहीं थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत के बात से इनकार किया गया, हालांकि, कुछ घंटों बाद पत्नी ने मीडिया के सामने नया बयान देते हुए कहा कि उनके पति का अपहरण नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके पति और अनिल सिंह आपस में मित्र हैं और दोनों किसी काम से साथ गए थे।

वहीं, थाना प्रभारी ने भी बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है और दोनों व्यक्तियों के साथ होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Jharkhand Govt Ad
इस घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर पहले अपहरण का आरोप क्यों लगाया गया और बाद में बयान क्यों बदल दिया गया। मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं।

इधर, कुछ समाजसेवियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और यदि किसी स्तर पर गलत सूचना या अन्य कोई अनियमितता हुई हो तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला, महिला उद्यमियों को मिला व्यवसाय विस्तार का मार्गदर्शन

साथ ही, सोशल मीडिया पर अनिल सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा पत्रकारों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की भी चर्चा है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी जांच संबंधित एजेंसियां करेंगी।

यह भी पढ़ें: Crime News: अस्पताल के कमरे में फंदे से लटका मिला फिजियोथैरेपिस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह