National News: महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना ₹770 से ₹840 प्रति 10 ग्राम तक महंगा
घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज़ी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,44,340 से ₹1,44,490 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,32,310 से ₹1,32,460 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 770 रुपये प्रति 10 ग्राम लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
कीमत में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


