धीमी प्रगति पर डीसी सख्त, गुणवत्ता के साथ समय सीमा में योजनाएं पूरी करने के निर्देश

समाहरणालय में तकनीकी विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

धीमी प्रगति पर डीसी सख्त, गुणवत्ता के साथ समय सीमा में योजनाएं पूरी करने के निर्देश
मेदिनीनगर में समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तकनीकी पदाधिकारियों को विकास योजनाएं समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कई विभागों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

पलामू:मेदिनीनगर पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड,भवन प्रमंडल मेदिनीनगर,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पलामू,ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पलामू, एनआरईपी पलामू,सिचाई प्रमंडल पलामू,लघु सिचाई प्रमंडल पलामू, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,तथा जिला परिषद के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण व विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी।उपायुक्त ने कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए धीमी प्रगति वाले कार्यों पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया।कई विभागों द्वारा बारिश के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कही गयी।डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधूरे कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।कार्यों में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में डीसी ने कहा कि जो संवेदक कार्य आवंटित होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किये हैं,उन्हें डिबार करने की कार्रवाई की जाये।

भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित डीएलसीसी बैठक में प्रतिवेदन के साथ शामिल होने के निर्देश 

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के तरफ से भूमि उपलब्धता से जुड़ी अड़चनों को लेकर कार्य प्रारंभ नहीं होने का मामला प्रकाश में आया,इसपर उपायुक्त ने ऐसे सभी अभियंताओं से कहा कि जमीन से जुड़ी समस्या को लेकर पूरी रिपोर्ट के साथ सोमवार को सभागार में होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित सीओ साथ बैठक कर ज़मीन से जुड़ी समस्या को समाप्त कर कार्य प्रारंभ किया जा सके।बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता समेत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं