Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

जल अर्पण के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा महिला को बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में जल अर्पण कर रही एक महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से बाल पकड़कर बाहर निकालते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवघर: विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से सामने आए एक वायरल वीडियो ने श्रद्धालुओं के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक महिला श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर श्रद्धा और भक्ति के साथ जल अर्पण करती दिखाई दे रही है। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी उसे जल्दबाजी में बाहर निकालने का प्रयास करता नजर आता है।

वायरल वीडियो में कथित रूप से देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालु को बाल पड़कर बाहर की ओर खींच रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि इस दौरान महिला के बाल भी खींचे गए, जिससे वह असहज और स्तब्ध दिखाई देती है। घटना के बाद महिला कोई विरोध दर्ज कराती नजर नहीं आती, लेकिन वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Jharkhand Govt Ad
श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा मंदिर में आने वाले भक्त लंबी दूरी तय कर अपनी आस्था के साथ जल अर्पण करने पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के नाम पर किसी भी श्रद्धालु के साथ अपमानजनक व्यवहार उचित नहीं माना जा सकता। लोगों का कहना है कि यदि भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता थी, तब भी महिला के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए था।

गौरतलब है कि हाल ही में देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि श्रावणी मेले में तैनात लगभग 11 हजार पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए तथा सभी कर्मी सेवा और सहयोग की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ऐसे में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य पुलिस प्रशासन के निर्देशों के विपरीत नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News : JPSC-JSSC अनियमितताओं के विरोध में ABVP सक्रिय, छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

बावजूद इसके, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा
Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए
JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन
Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा