Deoghar News : JPSC-JSSC अनियमितताओं के विरोध में ABVP सक्रिय, छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

मधुपुर कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अभियान में लिया हिस्सा

Deoghar News : JPSC-JSSC अनियमितताओं के विरोध में ABVP सक्रिय, छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मधुपुर कॉलेज परिसर में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाते एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मधुपुर कॉलेज इकाई ने शनिवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीघ्र बहाली की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समयबद्ध नियुक्तियों का समर्थन किया।

देवघर: मधुपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मधुपुर कॉलेज मधुपुर इकाई ने शनिवार को कॉलेज परिसर में जेपीएससी जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में वर्षों से रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीघ्र बहाली की मांग को लेकर शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया।

अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच तथा समयबद्ध नियुक्तियों की मांग का समर्थन किया। विद्यार्थियों

ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता युवाओं के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उनका कहना था कि यदि भर्ती प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठते रहेंगे, तो मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल प्रभावित होगा और व्यवस्था पर उनका विश्वास भी कमजोर पड़ेगा।

इस अवसर पर एबीवीपी झारखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित सौरभ राय, सुदामा यादव, सुमित यादव, आशिष यादव धोनी,  काॅलेज उपाध्यक्ष शुभम सिंह, कालेज सदस्य दिपक मिश्रा, प्रियांशु राय, गोपाल मंडल, बाबू सोरेन, नेहा दास, मुस्कान सिंह एवं अन्य छात्र छात्राओं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

वहीं सुमित सौरभ राय कहा कि राज्य के लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठने वाले सवाल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने मांग की कि जेपीएससी जेएसएससी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये। साथ ही विश्वविद्यालयों एवं

महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

सुदामा यादव और सुमित सौरभ राय ने उन्होंने कहा कि झारखंड संघर्ष और बलिदान की धरती है तथा यहां का युवा न्याय, पारदर्शिता और अपने अधिकारों की अपेक्षा रखता है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति नहीं हुई, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में अपने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन को और व्यापक करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा