Deoghar News: श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने माता हीरामणि देवी सेवा शिविर का किया उद्घाटन

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने श्रावणी मेले को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने माता हीरामणि देवी सेवा शिविर का किया उद्घाटन
देवघर के नावाडीह स्थित माता हीरामणि देवी निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान डुम्मा-नावाडीह मार्ग पर स्थित माता हीरामणि देवी निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।

देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डुम्मा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे नावाडीह के समीप स्थित माता हीरामणि देवी निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने मंच से “हर-हर महादेव”, “जय बाबा बैद्यनाथ” और “बोल बम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।

कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी संध्या पूजा से पहले विशेष पुष्प अर्पण की परंपरा कायम है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है तथा “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” की भावना यहां स्पष्ट दिखाई देती है।

माता हीरामणि देवी सेवा टीम के सेवक कंचन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा शिविर वर्ष 1998 से लगातार संचालित हो रहा है और इस वर्ष सेवा के 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शिविर में कांवरियों के लिए प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस, विश्राम, चाय-बिस्कुट, फल, नींबू शरबत, गर्म पानी तथा शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। सुबह से देर रात तक लंगर संचालित होता है और प्रतिदिन महाआरती का आयोजन भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 200 से 250 सेवादार लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं और सावन माह के अंतिम दिन तक यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान