जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका

स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों ने शुरू की धार्मिक यात्रा

जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका
बाबाधाम रवाना कांवरिये

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरेंगे और पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड अंतर्गत परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुआ। ​रवानगी से पूर्व कांवरियों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इसके बाद 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। ​इस धार्मिक यात्रा में प्रवीण राय, राजा राम, प्रभाकर गुप्ता, रविंदर राम समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करेंगे। रवानगी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका
भाजपा नेत्री उषा भारती का संदेश: आजादी का जश्न कर्तव्य से होगा पूरा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले राष्ट्र' की भावना अपनाने का आह्वान
सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें