Jamua Giridih News
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका

जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के परगोडीह, पोबी और मिर्जागंज क्षेत्र से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरेंगे और पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
Read More...

Advertisement