Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री स्मृति त्रिपाठी रहीं उपस्थित

Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
(गिरिडीह मंडल कारा अदालत)

गिरिडीह मंडल कारा में 15 अगस्त 2026 को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डीएलएसए सचिव सफदर अली नैयर एवं एलएडीसी चीफ नजमुल हसन की मौजूदगी में 24 साल से लंबित मामले के एक बंदी को रिहा किया गया।

गिरिडीह: झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 अगस्त, 2026 को मंडल कारा, गिरिडीह में काराधीन बंदियों के बीच जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर  का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सफदर अली नैयर ने ‌जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बतलाते हुए कहा कि माननीय नालसा, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के द्वारा काराधीन बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उन बंदियों को उचित विधिक सहायता प्रदान की जाती है। 

Jharkhand Govt Ad
इसी के तहत प्रत्येक महीने जेल अदालत का आयोजन किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कारा में संसीमित बंदियों को निरंतर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंदियों के बीच से ही पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है जो निरंतर बंदियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को कारा प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचाते हैं जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाता है। 

लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ नजमुल हसन ने बंदियों से आवेदन देकर लाभ उठाने के बारे में जानकारी दिया साथ ही जो नए बंदी आते हैं उन्हें जेल पी एल बी के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता की जानकारी देने को कहा। वैसे बंदीगण जो स्वयं के खर्च पर अपना अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो उन बंदियों के केस में संबंधित न्यायालय में निरंतर पैरवी करते हैं। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: हर घर तिरंगा अभियान: स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बंदियों के मामलों की निरंतर मॉनिटरिंग भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के माध्यम से की जाती है। आज 15 अगस्त को जेल अदालत में लगभग 24 वर्षों से लंबित मामले में 1 बंदी को रिहा किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री स्मृति त्रिपाठी,जेल अधीक्षक हिमानी पांडेय भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 15 अगस्त को गिरिडीह में भव्य समारोह, सुबह 9 बजे झंडा मैदान में होगा ध्वजारोहण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा  जेल में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालंटियर्स को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आम बंदियों के बीच  निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही जेल पीएलबी को यह निर्देश भी दिया गया कि इस कारा में कोई भी बंदी अपने कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं रहे, इसके लिए वे सभी निरंतर आम बंदियों से संपर्क में रहें, यदि किन्हीं को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो उसका आवेदन तुरंत कारा प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के ईमेल आईडी तथा कार्यालय में भेजें। उन बंदियों को तत्काल विधिक सहायता के तौर पर निःशुल्क अधिवक्ता  प्रदान किया जाएगा।  

कार्यक्रम को सफल बनाने में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के गौरी शंकर सहाय, फैयाज अहमद, रंजीव कुमार रंजीव, रवि कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार पी एल बी मुकेश कुमार वर्मा, कोनेन अहमद, जेल पीएलबी  एवं जेल कर्मियों  की भूमिका सराहनीय रही।     

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
सिदो-कान्हू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित