Giridih News: हर घर तिरंगा अभियान: स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में बनहत्ती मुख्य मार्ग तक निकाली गई पदयात्रा।

Giridih News: हर घर तिरंगा अभियान: स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा।

गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनएसएस इकाई-1 की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

गिरिडीह:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, बनहत्ती, गिरिडीह में गुरुवार को एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा परिसर और आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से आम नागरिकों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना मजबूत होती है।

Jharkhand Govt Ad
प्राचार्या ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी के योगदान से ही भारत को और मजबूत बनाया जा सकता है।

तिरंगा लेकर मुख्य मार्ग पर निकले छात्र-छात्राएं

एनएसएस समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कॉलेज परिसर से बनहत्ती मुख्य मार्ग तक पदयात्रा की। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “तिरंगा हमारी शान है, यह हमारा स्वाभिमान है” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डांडीडीह के जर्जर पुल से मिलेगी राहत, नए डबल लेन पुल का डीपीआर तैयार करने की कवायद

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न घरों पर तिरंगा लगाया और राहगीरों को भी तिरंगा देकर स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एनएसएस के उद्देश्यों के अनुरूप इस पहल के माध्यम से युवाओं में सामाजिक चेतना, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें: Scholar B.Ed. College गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
सिदो-कान्हू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित