Crime News: हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 33 फरार अपराधी गिरफ्तार
चोरी, लूट और डकैती मामलों के फरार आरोपियों के खिलाफ चला अभियान
हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 30 विशेष टीमों और 113 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई में चोरी, लूट, डकैती सहित विभिन्न मामलों में फरार 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 01/02 अगस्त 2026 की रात्रि जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य चोरी, लूट, डकैती सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में यह अभियान एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में लगभग 113 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पूरी रात चले सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार 33 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।



Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News


