Giridih News: 15 अगस्त को गिरिडीह में भव्य समारोह, सुबह 9 बजे झंडा मैदान में होगा ध्वजारोहण

झंडा मैदान में सुबह 9 बजे मुख्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे ध्वजारोहण

Giridih News: 15 अगस्त को गिरिडीह में भव्य समारोह, सुबह 9 बजे झंडा मैदान में होगा ध्वजारोहण
गिरिडीह के झंडा मैदान में 15 अगस्त को मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार फहराएंगे तिरंगा।

गिरिडीह में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे झंडा मैदान में आयोजित होगा, जहां झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने मुख्य समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह झंडा मैदान, गिरिडीह में सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के लिए समय निर्धारित किया गया है। जिला गोपनीय कार्यालय में सुबह 8:20 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:10 बजे, कर्मचारी महासंघ भवन में 10:15 बजे, जिला परिषद कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय में 10:30 बजे ध्वजारोहण होगा।

Jharkhand Govt Ad
इसी क्रम में नगर निगम में 10:30 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10:40 बजे, समाहरणालय परिसर में 11:00 बजे और पुलिस लाइन में 11:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

सुबह 7 बजे निकलेगी प्रभात फेरी

स्वतंत्रता दिवस की सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ संबंधित विभागों की भी सहभागिता रहेगी। प्रभात फेरी के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

शाम को नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की शाम नगर भवन, गिरिडीह में शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के कलाकारों और विभिन्न संस्थानों की ओर से देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रीय भावना पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से

अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी का निर्देश

उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्धारित समय के अनुसार अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े दायित्वों का समयबद्ध और समन्वित तरीके से निष्पादन करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ आमजनों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

15 अगस्त को शराब, भांग, गांजा और मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शराब, भांग, गांजा, मांस और मछली की सभी दुकानें तथा कसाईखाने पूर्णतः बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया है।

संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को 15 अगस्त की निर्धारित अवधि में अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
Ranchi News: झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, बोकारो IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सम्मानित
कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ
Sahibganj News: बजरंगी महतो ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा - देश की रक्षा ही असली देशभक्ति
तिरंगा केवल आकाश में नहीं, हमारे आचरण में भी लहराए
Accident News: कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत; 15 घायल
Giridih News: जमुआ में आधी रात भीषण आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत; करीब 4 लाख का नुकसान
Giridih News: 15 अगस्त को गिरिडीह में भव्य समारोह, सुबह 9 बजे झंडा मैदान में होगा ध्वजारोहण