Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत

पाकुड़-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर चला सघन वाहन जांच अभियान

Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
पाकुड़ में भारी वाहनों की सघन जांच

पाकुड़ में जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन, खनन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भारी व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। पाकुड़ शहर से अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई कार्रवाई के दौरान माइनिंग चालान, ओवरलोडिंग, तिरपाल, नंबर प्लेट, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई मानकों की जांच की गई।

पाकुड़: उपायुक्त, पाकुड़ के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ मो. मोजाहिद अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह एवं नवीन कुजूर तथा जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 14 अगस्त 2026 को पाकुड़ शहर से अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में परिवहन किए जा रहे भारी व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा मानकों की जांच करना था। इस दौरान वाहनों के माइनिंग चालान, ओवरलोडिंग, तिरपाल से ढके होने, नंबर प्लेट, वाहन बॉडी में किए गए अनधिकृत अल्टरेशन, अतिरिक्त रूप से लगाए गए हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न, वाहन चालक के वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस सहित मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य मानकों की जांच की गई।

Jharkhand Govt Ad
जांच के क्रम में करीब 5 से 7 भारी व्यावसायिक वाहन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित) की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाए गए। विशेष रूप से कोयला एवं गिट्टी के परिवहन के दौरान वाहनों में तिरपाल नहीं लगाए जाने तथा अन्य नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान निर्गत किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान करीब 80 हजार रुपये की दंड राशि का ई-चालान निर्गत किया गया। संबंधित वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे निर्गत ई-चालान की राशि का भुगतान सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक ई-चालान पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समयावधि में करें।

यह भी पढ़ें: Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह

जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ ने सभी भारी व्यावसायिक वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि वाहन संचालन के दौरान वैध दस्तावेज, निर्धारित भार सीमा, उचित नंबर प्लेट, तिरपाल, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सभी सड़क सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
Ranchi News: झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, बोकारो IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सम्मानित
कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ