Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने जताई संवेदना

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने जताई संवेदना
महेशपुर के पत्थरघाटा गांव में दिवंगत झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद।

महेशपुर प्रखंड के पत्थरघाटा गांव में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आयनेश सोरेन पार्टी के समर्पित, मेहनती और लोकप्रिय कार्यकर्ता थे, जिनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति एवं झामुमो के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन की खबर सुनकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उनके गांव पत्थरघाटा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि आयनेश सोरेन लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए थे और संगठन के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे पार्टी के एक मेहनती, सरल और मिलनसार कार्यकर्ता थे। उनका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा था, इसलिए वे क्षेत्र के लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने परिवार के सदस्यों से कहा कि इस कठिन समय में पूरा झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मौके पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख,डार्फी शेख,रेहान शेख, इकबाल हुसैन, अमित माल, शान्तो घोष  सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़