Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
छात्रों को दिया अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रसेवा का संदेश
पीरपैंती बाजार स्थित +2 इंटर विद्यालय में साहिबगंज महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती बाजार स्थित +2 इंटर विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और साहिबगंज महाविद्यालय के पूर्व छात्र विवेक कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने, अनुशासन और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन के साथ सकारात्मक सोच, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें और साथ ही समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










