Crime News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

Crime News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
बागपत के थाना दोघट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी राशिद।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में थाना दोघट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौकशी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

 उत्तर प्रदेश : बागपत के बागपत जिले की थाना दोघट पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गौकशी के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को थाना दोघट क्षेत्र के गांव फोलादनगर में प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। मौके से पशु अवशेष बरामद हुए थे, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी मामले में वांछित एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गुरुवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर दोघट पुलिस ग्राम मिलाना जंगल क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशिद पुत्र इमरान निवासी ग्राम फोलादनगर, थाना दोघट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि गौकशी के एक मामले में आरोपी फरार चल रहा था । उस पर 25000 का इनाम था। गुरुवार रात्रि में मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह