Deoghar News: डॉ. रवि रंजन ने पेश की मानवता की मिसाल, आधी रात को बचाई जच्चा-बच्चा की जान

गंभीर अवस्था में भर्ती गर्भवती महिला का सफल प्रसव

Deoghar News: डॉ. रवि रंजन ने पेश की मानवता की मिसाल, आधी रात को बचाई जच्चा-बच्चा की जान
(सदर अस्पताल)

देवघर सदर अस्पताल में भर्ती एक गंभीर गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि रंजन ने ड्यूटी पर न होने के बाद भी आधी रात को अस्पताल पहुंचकर सफल प्रसव कराया।

देवघर: चिकित्सकों को धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि रंजन ने अपने सेवा भाव, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से इस विश्वास को एक बार फिर साकार कर दिखाया। मरीजों के प्रति उनका समर्पण केवल उनके पेशे तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान बन चुकी है। 

यही कारण है कि देवघर और आसपास के क्षेत्रों के लोग उन्हें गरीबों का मसीहा और संकटमोचक चिकित्सक मानते हैं। 15 जुलाई की रात सदर अस्पताल, देवघर में एक गर्भवती महिला को अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। प्रसव जटिल था और जच्चा तथा गर्भस्थ शिशु, दोनों की जान पर खतरा मंडरा रहा था। उस समय डॉ. रवि रंजन की ड्यूटी नहीं थी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने जब उनसे संपर्क कर आग्रह किया कि इस कठिन परिस्थिति में केवल वही मरीज की जान बचा सकते हैं, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए अस्पताल पहुंचने का निर्णय लिया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉ. रवि रंजन ने पूरी तन्मयता, अनुभव और सूझबूझ के साथ इलाज शुरू किया। उन्होंने सफलतापूर्वक प्रसव कराया, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। उनके इस मानवीय और साहसिक कदम ने एक परिवार की खुशियां लौटाने का काम किया।

डॉ. रवि रंजन की पहचान केवल एक कुशल चिकित्सक के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे इंसान के रूप में भी है जो गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। कई बार वे ड्यूटी की सीमाओं से ऊपर उठकर मरीजों की सेवा करते हैं। उनके व्यवहार, सहजता और समर्पण के कारण मरीजों का उन पर अटूट विश्वास है। अनेक जरूरतमंद परिवार उनके सहयोग और निःस्वार्थ सेवा को जीवनभर याद रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

यह घटना केवल एक सफल डिलीवरी की नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा में मानवता, करुणा और कर्तव्यपरायणता की जीवंत मिसाल है। ऐसे चिकित्सक किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। डॉ. रवि रंजन ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चे डॉक्टर के लिए मरीज की जान बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। देवघर के लोग उनके इस सेवा भाव पर गर्व करते हैं और उन्हें सच्चे अर्थों में मानवता का प्रहरी तथा जनसेवा का प्रतीक मानते हैं।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं