Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद

टॉयलेट की छत में बने गुप्त स्थान पर छिपाकर रखी गई थी बीयर

Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद
ट्रेन से 40 कैन बीयर बरामद

बरहरवा में आरपीएफ ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस में शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 40 कैन बीयर बरामद की। बीयर को एस-3 कोच के टॉयलेट की छत में बने गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा गया था।

साहिबगंज: बरहरवा में शराब तस्करों ने अब ट्रेन के टॉयलेट की छत को भी तस्करी का अड्डा बना लिया है, लेकिन आरपीएफ की मुस्तैदी के आगे उनकी ये चाल काम नहीं आई। गुप्त सूचना पर शुक्रवार को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा ने ट्रेन संख्या- 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई की।    

तलाशी के दौरान स्लीपर कोच एस-3 के शौचालय की छत में बने गुप्त स्थान से बडवाइजर मैग्नम बीयर की 40 कैन बरामद की गईं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 6000 रुपये है। आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल रमेश यादव की टीम बरहरवा स्टेशन पर विशेष जांच कर रही थी।

ट्रेन के बरहरवा पहुंचने पर आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी के पुलिस पुलिस निरीक्षक प्रसेनजीत दास और कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय के साथ टीम ने बरहरवा से तीनपहाड़ के बीच एस-2 और एस-3 कोच की गहन तलाशी ली। इसी दौरान एस-3 कोच के टॉयलेट की छत पर लगा प्लाईवुड पैनल संदिग्ध लगा। स्क्रूड्राइवर से पैनल खोला गया तो अंदर 500 मिलीलीटर की बडवाइजर मैग्नम बीयर की 40 कैन छिपी मिली।

तीनपहाड़ स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर स्वतंत्र गवाहों के सामने शराब को जब्त किया गया और जप्ती सूची बनाकर सभी कैन को सड़क मार्ग से आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। आरपीएफ ने तुरंत इसकी सूचना उत्पाद विभाग, साहिबगंज को दी। अब बरामद बीयर को झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत उत्पाद विभाग को सौंपा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में पहाड़ नहीं, सिस्टम का ज़मीर बिक रहा है! 4 करोड़ जुर्माने के बाद भी क्यों नहीं रुका 'क्रशर राज'?

प्रथम दृष्टया यह अवैध शराब तस्करी का मामला लग रहा है। आरपीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये खेप किसकी थी और कहां भेजी जा रही थी। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार और चेकिंग के कारण तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन रेलवे की संपत्ति में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान