साहिबगंज में अवैध खनन पर सख्ती, डीसी दीपक कुमार दुबे ने दिए सघन कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की

साहिबगंज में अवैध खनन पर सख्ती, डीसी दीपक कुमार दुबे ने दिए सघन कार्रवाई के निर्देश
साहिबगंज समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त दीपक कुमार दुबे एवं उपस्थित अधिकारी।

साहिबगंज समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अवैध खनन, खनिज परिवहन, अवैध चिमनी भट्ठों और मिट्टी कटाव पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

साहिबगंज: अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की।

बैठक की शुरुआत में डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैद्य चिमनी भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई एवं अवैध मिट्टी कटाव पर सतत निगरानी रखने के भी आदेश दिए।

उन्होंने पुलिस, परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके लिए वन विभाग, पुलिस व अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी करें।

 उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारी को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, सदर एसडीएम, एसडीपीओ, विभिन्न एसडीपीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा