गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब

चारपाई नहीं होने के कारण छात्रावास में फर्श पर सो रही थीं 79 छात्राएं

गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आश्रम स्कूल छात्रावास में सांप के डसने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। NHRC ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल के एक छात्रावास में तीन छात्राओं के सर्प दंश से मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छात्रावास में 79 छात्राएं चारपाई न होने के कारण अपने कमरे में फर्श पर सो रही थीं। उसी दौरान एक जहरीले सांप ने छह छात्राओं को डस लिया। इनमें से तीन छात्राओं की मौत हो गयी जबकि तीन का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरों के अनुसार पिछले 25 वर्षों से चल रहे इस छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिले में हर साल सर्प दंश के कई मामले सामने आते हैं। आयोग ने रिपोर्ट में घायल छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी शामिल करने का निर्देश दिया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
Ranchi News: झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, बोकारो IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सम्मानित
कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए : योगी आदित्यनाथ