Sahibganj News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर साहिबगंज में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मंत्री दीपक बिरुआ हुए शामिल

मंत्री दीपक बिरुआ समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Sahibganj News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर साहिबगंज में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मंत्री दीपक बिरुआ हुए शामिल
साहिबगंज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि एवं हजारों लोग।

साहिबगंज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

साहिबगंज: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पद्म भूषण से अलंकृत दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि साहिबगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जिले भर के लगभग 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ रहे। उनके साथ राजमहल विधायक एमटी राजा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, पूर्व मंत्री आलमगीर अलम, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान सहित अन्य नेता मौजूद थे।

सर्वप्रथम साक्षरता चौक पर दिशोम गुरु की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके बाद समाहरणालय के समीप चिल्ड्रेन्स पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के बाद सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

सभा से पूर्व अतिथियों ने सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में स्थित शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना से हुई और शिबू सोरेन के नाम का शिलापट्ट भी स्थापित किया गया। “दिशोम गुरु अमर रहें” और “जोहार शिबू सोरेन” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
 सभा को संबोधित करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा और पहचान दी। उन्होंने आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

 पूर्व मंत्री आलमगीर अलम ने कहा कि यह प्रतिमा नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान विभूतियों से जोड़ने का कार्य करेगी। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक समरस और विकसित झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और झारखंड राज्य के निर्माण, आदिवासी समाज के उत्थान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना में उनके योगदान को याद किया। वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने कहा कि यह प्रतिमा झारखंड की गौरवशाली इतिहास, विरासत, संघर्ष और जनाकांक्षाओं की जीवंत पहचान है।
 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा

कार्यक्रम में झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाजपा, आजसू, जदयू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनजातीय समाज के बुद्धिजीवी और हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे। सभी ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान