Sahibganj News: नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महाअभियान का शुभारंभ
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्त रहने एवं समाज को जागरूक बनाने की ली शपथ
साहिबगंज के जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था द्वारा "दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ब्रह्मा कुमारी बहनों और विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने सहभागिता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था के द्वारा "दस करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" का आयोजन किया गया। प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था की ब्रह्म कुमारी बहनें बरखा, आराधना, बिंदु एवं विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय के सभी भैया/बहन एवं आचार्य/दीदी ने एक स्वर में नशा मुक्त रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ब्रह्मा कुमारीज़ की बहनों ने इस अवसर पर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Related Posts


Latest News







