Jharkhand News: तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में परोसा भोजन

बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल की रही व्यवस्था

Jharkhand News: तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में परोसा भोजन
तारापुर सेवा शिविर में कांवड़ियों को भोजन परोसते विधायक सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा संचालित सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा संचालित सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और शिविर में आयोजित रुद्राभिषेक में भी भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

सोमवार सुबह से ही शिविर में कांवड़ियों की भारी आवाजाही रही। सेवा शिविर में तैनात स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। कांवड़ियों को चाय, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया गया। सेवा कार्यों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से होता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

Jharkhand Govt Ad
विधायक सरयू राय ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सावन में कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा करना भगवान शिव की आराधना के समान है। उन्होंने स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना की भी प्रशंसा की।

शिविर में पहुंचे अनेक कांवड़ियों ने बोल बम सेवा ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर लंबी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: श्रावण के प्रथम दिन विधायक सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग