महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

चेन झपटने के दौरान सड़क पर गिरी महिला

महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में महिला से सोने की चेन झपटने के मामले की जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित कदमा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 16 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। झपटमारी के दौरान महिला और उनकी बेटी सड़क पर गिर गईं, जिससे महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

पूर्वी सिंहभूम : कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बदमाश मौके से तेज रफ्तार में भाग निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी संतोना जेना, जो सरायकेला उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं, अपनी बेटी के साथ भाटिया बस्ती स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान रेसिंग बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने महंगे और आकर्षक हेलमेट पहन रखे थे ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर संतोना जेना के गले से लगभग 16 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली।

वारदात के दौरान आरोपित के हाथ में पहना कड़ा पीछे बैठी उनकी बेटी से टकरा गया। इससे उनकी दोपहिया का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। गिरने से संतोना जेना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज गति से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि भागते समय बाइक के पीछे बैठा युवक बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था। उसने नारंगी (ऑरेंज) रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जो उसकी पहचान का अहम सुराग हो सकता है।

हादसे में संतोना जेना के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारी ही जानकारी साझा करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद