Giridih News: ब्लड डोनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, अधिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश

ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में हुई समीक्षा

Giridih News: ब्लड डोनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, अधिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश
गिरिडीह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में रक्तदान जागरूकता अभियान की समीक्षा की।

गिरिडीह में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा हुई।

गिरिडीह: स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी का अभियान बनाकर जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके प्रति आमजन में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अधिकाधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रक्त की उपलब्धता, रक्तदान शिविरों के आयोजन, संभावित रक्तदाताओं के पंजीकरण तथा आवश्यक समन्वय की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में रक्तदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जन जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता,  आशुतोष ठाकुर, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन, सोसाइटी के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त
Dumka News: श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों से मिला रही एआई तकनीक
Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज