Sahebganj News: कीचड़मय सड़क के कारण बाधित SIR कार्य, जेसीबी से गांव पहुंचे एसडीओ और बीडीओ

जेटके कुम्हारजोरी और चासगामा पंचायत की सड़कें खराब

Sahebganj News: कीचड़मय सड़क के कारण बाधित SIR कार्य, जेसीबी से गांव पहुंचे एसडीओ और बीडीओ
(साहिबगंज एसडीओ जेसीबी निरीक्षण)

साहिबगंज के बोरियो में जीरुल-मोहनपुर सड़क निर्माण से रास्ते कीचड़मय होने पर एसडीओ और बीडीओ जेसीबी पर सवार होकर गांवों तक पहुंचे और SIR कार्य की समीक्षा की।

साहिबगंज: जीरुल-मोहनपुर पथ निर्माण के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो जाने से बोरियो प्रखंड के कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है। आवागमन बाधित होने से SIR के कार्य में भी दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारी जेसीबी के सहारे गांवों तक पहुंचे।  

साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद और बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव जेसीबी पर सवार होकर जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के बूथ संख्या 139 और 148 तक पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वहां SIR कार्य की समीक्षा की और मौके पर लगे बीएलओ, सुपरवाइजरों, बीएलए और समाजसेवियों से फीडबैक लिया।

बताया गया कि जीरुल-मोहनपुर सड़क निर्माण की वजह से जेटके कुम्हारजोरी और चासगामा पंचायत के कई गांवों की सड़कें पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं। इससे न केवल आम लोगों को बल्कि SIR कार्य में लगे कर्मियों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक रास्ते और अस्थायी व्यवस्था कर SIR का कार्य समय पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कर्मियों से धैर्य के साथ कार्य करने की अपील भी की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन