सहरसा पैसेंजर ट्रेन में तड़के लगी भीषण आग, तीन घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

घटना में कोई यात्री हताहत नहीं, कारणों की होगी जांच।

सहरसा पैसेंजर ट्रेन में तड़के लगी भीषण आग, तीन घंटे बाधित रहा रेल परिचालन
सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग।

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में तड़के अचानक आग लग गई।

पटना: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (63344) की बोगियों में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्टेशन मास्टर संजय कुमार सज्जन ने बताया कि सुबह करीब 3:22 बजे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। आग तेजी से फैलने के कारण कुछ समय के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ढाई घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Jharkhand Govt Ad
दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इसके बाद सुबह लगभग 6 बजे रेल परिचालन को सामान्य किया जा सका।

कई ट्रेनों का परिचालन रहा प्रभावित

घटना के चलते सहरसा-मानसी रेलखंड पर लगभग तीन घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर, सरायगढ़-देवघर सावन स्पेशल और पूर्णिया-हटिया कोसी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

यह भी पढ़ें: Sports News: दिल्ली में फिर लौटेगा क्रिकेट का रोमांच, आज से शुरू होगी DPL 2026

आग लगने के कारणों की होगी जांच

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की तकनीकी जांच कराई जाएगी। साथ ही आग से क्षतिग्रस्त हुई बोगियों के नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: संसद में हंगामे पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा बोले- विपक्ष अपना रहा दोहरा रवैया

रेलवे प्रशासन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग