Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण
शहीद स्मारक परिसर में 15 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर 15 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
रांची: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि चार अगस्त को रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 15 फीट ऊंची शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। साथ ही राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।


रांची समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर

उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News


