सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देश

देवघर, काशी, उज्जैन, हरिद्वार समेत प्रमुख शिवधामों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देश
सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। देवघर, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, हरिद्वार, ऋषिकेश और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं।

नई दिल्ली: सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक मंदिरों, पवित्र नदी तटों और जलाशयों में सुबह से ही 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) सहित देश के प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और भगवान शिव की पूजा की।

Jharkhand Govt Ad
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गौरी शंकर मंदिर, विश्वेश्वर महादेव मंदिर और बनखंडी मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालु रात दो बजे से ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसरों में मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक दर्शन करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

उधर, विश्वेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और शिव आराधना का आयोजन किया जा रहा है। देशभर के शिवधामों में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

viral: कुएं में उठीं समंदर जैसी लहरें, गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी नजारा viral: कुएं में उठीं समंदर जैसी लहरें, गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी नजारा
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में फ्री एंट्री, SLC ने टिकट की बाधा हटाई
46% मार्केट पर कब्जा, ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार
Palamu News: कला के प्रति अनदेखी: पलामू में चित्रकारों का भविष्य अधर में, न कला दीर्घा न कोई स्थायी मंच 
थॉम्पसन की घातक गेंदबाजी बांग्लादेश 54 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया एकादश की पारी और 38 रन से जीत
BJP में शामिल होने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, मुलाकात के बाद कही बड़ी बात
अमरनाथ यात्रा स्थगित: खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, 1,202 तीर्थयात्री लौटे
Crime News: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल; हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद
Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की