Crime News: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल; हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद
25 जुलाई के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड गोलीकांड की जांच में सामने आया Telegram कनेक्शन
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच में Telegram के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों से चैट सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।
हजारीबाग : बड़कागांव थाना कांड संख्या-133/26 दर्ज किया गया था ! इस कांड में संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय, पिता- अरुण कुमार पांडेय, ग्राम- पिपराडीह, थाना- बड़कागांव, जिला- हजारीबाग को आवश्यक पूछताछ के लिए बड़कागांव थाना लाया गया, पूछताछ के क्रम में उसके मोबाइल फोन का जांच किया गया तो, पाया गया कि उसके द्वारा अपने मोबाइल फोन के telegram app के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान एवं प्रिंस खान गिरोह (K.S.S.) के सदस्यों के साथ chat किया गया है तथा अग्रतर पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताए कि गैंगस्टर प्रिंस खान के निर्देशानुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 Mile स्थित ट्रांसपोर्ट रोड में दिनांक 25.07.26 को रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया एवं प्रिंस खान (K.S.S.) संगठन के नाम से पर्चा छोड़ने का काम किया गया है।
साथ ही इनके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताए कि पिपराडीह गांव के नजदीक स्थित बन्द पड़े गैस प्लांट में घटना कारित हथियार एवं बम को छुपाकर रखे हैं, साथ चलने पर बरामद करा सकते है। इसी क्रम में उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर आज रात्रि ग्राम पिपराडीह के नजदीक स्थित बन्द पड़े गैस प्लांट के पास हथियार एवं बम के बरामदगी के दौरान अभियुक्त अंकित पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के जवान को अचानक धक्का देते बरामद पिस्तौल से पुलिस बल की और लक्षित करते हुए फायर कर दिया गया और भागने की कोशिश करने लगा।

घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, 7.62 mm का एक खोखा, 7.62 mm का एक मिस फायर गोली , 7.62 mm का एक जिंदा गोली, एक देशी बॉम तथा चार हस्तलिखित धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया!









