Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग और लंबित कार्यों की हुई समीक्षा

Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
गिरिडीह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, लंबित कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

गिरिडीह:  उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में खेल एवं पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, आवंटित राशि के उपयोग, लंबित कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, नियमित अनुश्रवण एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय से ही योजनाओं का अपेक्षित लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

वहीं पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Jharkhand Govt Ad
खेल विभाग की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने खेल सामग्री के समयबद्ध वितरण, निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियमों एवं अन्य खेल अवसंरचनाओं के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय खेल परिसरों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करते हुए पे-एंड-प्ले मॉडल को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया, ताकि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध हो सके।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रगति की सतत समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी,  अर्जुन बारला, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, NREP के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कार्यकारी एजेंसी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना