Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी

लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
(बाबाधाम श्रावणी मेला प्रबंधन)

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर सुरक्षा और कतार प्रबंधन का जायजा लेने के लिए अहले सुबह रूटलाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, मिस्ट कूलिंग और स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे मुस्तैद रखने का निर्देश दिया।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में तैनात सभी अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सेवा भाव, धैर्य और संयम के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नंदन पहाड़ से लेकर बाबा मंदिर तक भ्रमण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को हर समय सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संवेदनशील स्थान पर भीड़ का दबाव न बढ़े।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने सूचना-सह-सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस एवं ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र, विद्युत केंद्र तथा स्वास्थ्य शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों में जीवन रक्षक दवाओं और एंबुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने, मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने तथा बिजली और सूचना केंद्रों को निर्बाध रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। साथ ही होल्डिंग पॉइंट्स और क्यू कॉम्प्लेक्स में पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी