Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल

गृह मंत्री के साथ हुई विस्तृत सार्थक चर्चा

Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
(झारखंड के जेपीएससी व जेएसएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करते सांसद मनीष जायसवाल)

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर JPSC व JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते संगठित अपराध, अवैध नशे के कारोबार और खनिज लूट के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जेपीएससी एवं जेएसएससी- सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, छात्रों के आंदोलन, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, अवैध नशे के कारोबार तथा खनिज संपदा की कथित लूट का मामला प्रमुखता से उठाया।

सांसद जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि जेपीएससी और जेएसएससी- सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी जांच की निष्पक्षता को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों के बीच सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की आवश्यकता है, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल भर्ती परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा हुआ है। अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों से भी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राज्य में बढ़ते संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और खनिज संपदा की कथित लूट पर चिंता जताई। हजारीबाग और रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी उन्होंने गृह मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, राज्य की कानून-व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इन सभी विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़