भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही

विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान न लेने पर सवाल

भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
(नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी)

रांची में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को 10 घंटे बाद भी हिरासत में रखने पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सत्र के दौरान विपक्ष को डिटेन करने को लोकतंत्र के लिए काला दिवस करार दिया।

रांची: JPSC, JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, दीपक प्रकाश सहित अन्य भाजपा नेताओं को लगभग 10 घंटे बाद भी अभी तक नहीं छोड़ने पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आपति जताई है।

उन्होंने कहा है कि इस तानाशाही सरकार द्वारा बेवजह भाजपा नेताओं को डिटेन करके रखा गया है, यही तानाशाही है। देश के इतिहास में पहला मौका है जब सदन चलते हुए विपक्ष के सारे विधायकों को डिटेन करके रखा गया है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। अगर भाजपा नेताओं ने कोई गुनाह किया है तो सरकार जेल भेजे या फिर जब कोई गुनाह नहीं किया तो तुरंत छोड़ा जाए। यह तानाशाही सरकार दमनात्मक कार्रवाई की सारी हद पार कर चुकी है। 

Jharkhand Govt Ad
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा है और दूसरी तरफ विपक्षी दल के सभी विधायक को डिटेन करके रखा गया है। आखिर विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। क्या सिर्फ सत्ता पक्ष से सत्र की कार्रवाई चलती है ? इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्ष के विधायकों  की आवश्यकता होती है। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद को सदन की कार्रवाई में भाग लेना था, इनको भी नहीं जाने दिया गया। जनहित में आवाज उठाने वालों को हिरासत में रखना, क्या यही है हेमंत सरकार का लोकतंत्र?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद