Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद

गांधी चौक के समीप पुराने जर्जर रेलवे क्वार्टर में छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
मधुपुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

मधुपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर आरोपितों के पास से 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध नशीला पदार्थ और ₹8,600 नकद बरामद किया।

देवघर:  मधुपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध पदार्थ और 8,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मधुपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वार्टर में कुछ लोग नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दानिश अंसारी, बाबर अंसारी, मोहम्मद निसार, मोहम्मद राज और विशाल कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ तथा 8,600 रुपये नकद बरामद किए गए।पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों पर ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री,रखने, बेचने तथा इस कारोबार में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। बरामद पदार्थ की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की इसमें क्या भूमिका है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा