Koderma News: हल्की बारिश में नदी बनी झुमरी तिलैया-हीरोडीह मुख्य आरईओ सड़क, राहगीर परेशान

नाली निर्माण और पक्की नाली की मांग

Koderma News: हल्की बारिश में नदी बनी झुमरी तिलैया-हीरोडीह मुख्य आरईओ सड़क, राहगीर परेशान
(आरईओ सड़क जलजमाव)

कोडरमा जिले के कन्दरपडीह में नाली के अभाव और हल्की बारिश के कारण झुमरी तिलैया-हीरोडीह मुख्य आरईओ सड़क जलमग्न हो गई है। सड़क पर पानी बहने से स्कूली बच्चों, यात्रियों और दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोडरमा: झुमरी तिलैया हीरोडीह स्टेशन का मुख्य आर ई ओ सड़क कन्दरपडीह में हल्की बारिश होने से यह सड़क नदी का रुप ले लेती है। सड़क के बीचों बीच नदी की धार की तरह पानी बहता जिससे राहगीरों और स्कूली छात्र छात्राओं को  परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के किनारे नाली नहीं होना एवं सभी घरों का पानी रोड़ पर छोड़े जाने के कारण हल्की-फुल्की बारिश होने पर यह सड़क नदी  में तब्दील हो जाती है।  

पीसीसी सड़क पर पानी का बहाव होने लगता है। यह सड़क हीरोडीह रेलवे स्टेशन से झुमरी तिलैया बाजार एवं जिला मुख्यालय जोड़ने की  मुख्य सड़क है। यह  सड़क जयनगर प्रखंड के दर्जनों पंचायतों के अलावा बरकट्ठा एवं बरही प्रखंड के दर्जनों गांवों को झुमरी तिलैया से जोड़ती है। दीगर बात है की आम लोगों की इस परेशानी और फजीहत से विभागीय अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पडता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Big Breaking:  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला: 45 परीक्षाएं रद्द, सीजीएल भी शामिल Big Breaking: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला: 45 परीक्षाएं रद्द, सीजीएल भी शामिल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक