Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा

प्रखंड प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
(दुमका आजसू ध्वजारोहण)

दुमका स्थित आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सचिन कुशवाहा ने प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

दुमका: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय, दुमका में प्रातः 10 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन कुशवाहा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य है।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में युवा आजसू के जिला प्रभारी असित कुशवाहा सहित पार्टी के सभी प्रखंड प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा विभिन्न अनुषंगी इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आनंद मांझी, कर्पूरी ठाकुर, अनुनय मंडल, अरविंद राउत, सदानंद लाल, मणिलाल कुमार, बटेश्वर मंडल, भूदेव कापरी, पीयूष चौधरी, विक्रम गुप्ता, केशव मंडल, महेश पंजीयरा, मुन्ना सिंह, शिवनाथ मरांडी एवं छोटू मुर्मू सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर

महिला मोर्चा की ओर से प्रमिला हांसदा, आशा किस्कू एवं मोनिका किस्कू सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक
Shravani Mela 2026: राजकीय श्रावणी मेला के 20वें दिन रिमझिम बारिश के बीच शिवमय हुई बाबा नगरी
Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Pakur News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ बूथ स्तर तक आंदोलन करेगी झामुमो
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हाथकाठी और रानीपुर के पांच मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Pakur News: महेशपुर-गुम्मामोड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा